Home ज्योतिष 4 सितंबर को मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

4 सितंबर को मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

1

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026 इस बार शुक्रवार, 4 सितंबर को मनाया जाएगा। इस वर्ष जन्माष्टमी को लेकर तारीख को लेकर कुछ असमंजस बना हुआ है, क्योंकि कहीं 4 तो कहीं 5 सितंबर को पर्व मनाए जाने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि सामान्य गृहस्थ परंपरा और उत्तर भारत के पंचांग के अनुसार 4 सितंबर को जन्माष्टमी मनाना प्रमुख माना जा रहा है।

 

अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का विशेष संयोग
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मध्यरात्रि में रोहिणी नक्षत्र के दौरान हुआ था। इसी कारण जन्माष्टमी के निर्धारण में केवल तारीख ही नहीं, बल्कि अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और मध्यरात्रि का समय भी महत्वपूर्ण माना जाता है।
इस वर्ष 4 सितंबर को अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। इसी वजह से इस जन्माष्टमी को धार्मिक दृष्टि से खास माना जा रहा है।

 

रात 11:57 से 12:43 बजे तक रहेगा शुभ मुहूर्त
जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव और विशेष पूजा के लिए रात 11:57 बजे से 12:43 बजे तक करीब 46 मिनट का शुभ मुहूर्त बताया गया है। इसी मध्यरात्रि में मंदिरों और घरों में बाल गोपाल का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
इस दौरान श्रद्धालु भगवान कृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे और जन्म के समय शंख-घंटियों की ध्वनि के बीच आरती की जाएगी।