Home वैश्विक हलचल Crude OilPrices increse: ईरान-अमेरिका के तनाव से तेल की कीमतों में नई...

Crude OilPrices increse: ईरान-अमेरिका के तनाव से तेल की कीमतों में नई उछाल

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और खाड़ी क्षेत्र में तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड बुधवार को 3.4 फीसदी तक चढ़कर 101 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया और जुलाई के बाद पहली बार 100 डॉलर का स्तर पार किया। 10 सितंबर को भी ब्रेंट करीब 101 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा था। बाजार में सबसे बड़ी चिंता स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल की आवाजाही प्रभावित होने को लेकर बनी हुई है।

ईरान-अमेरिका संघर्ष से सप्लाई का डर
तेल बाजार में तेजी के पीछे मुख्य वजह मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव और समुद्री रास्तों से ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा है। रॉयटर्स के मुताबिक, होर्मुज से तेल और गैस का प्रवाह युद्ध से पहले वैश्विक आपूर्ति का करीब पांचवां हिस्सा था, लेकिन संघर्ष के कारण इसमें बड़ी गिरावट आई है। अमेरिकी और ईरानी पक्षों के बीच जहाजों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है। इसके चलते कच्चे तेल की कीमत में भू-राजनीतिक जोखिम का प्रीमियम जुड़ गया है।

भारत पर बढ़ सकता है आयात बिल का दबाव
कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी भारत के लिए चिंता का विषय है क्योंकि देश अपनी तेल जरूरतों के बड़े हिस्से के लिए आयात पर निर्भर है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की कच्चे तेल की आयात निर्भरता करीब 88.7 फीसदी रही। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय कीमतें लंबे समय तक ऊंची रहने पर देश का तेल आयात बिल बढ़ सकता है और चालू खाते तथा रुपये पर दबाव बढ़ने की संभावना रहती है। हालांकि इसका वास्तविक असर कीमतों, विनिमय दर और घरेलू नीतिगत फैसलों पर भी निर्भर करेगा।