Home ज्योतिष Ketu Transit 2026: केतु की बदलेगी चाल, 5 राशियों को लाभ

Ketu Transit 2026: केतु की बदलेगी चाल, 5 राशियों को लाभ

केतु गोचर 2026
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार केतु को रहस्यमयी और आध्यात्मिक ग्रह माना जाता है। इस समय केतु सिंह राशि में मघा नक्षत्र में गोचर कर रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार केतु 5 दिसंबर 2026 तक सिंह राशि में रहेगा, जिसके बाद कर्क राशि में प्रवेश करेगा।

 

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह अवधि कामकाज के लिहाज से लाभकारी मानी जा रही है। कारोबार में नई डील या पहले किए गए काम से लाभ मिलने के संकेत बताए गए हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है और मेहनत का परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ सकता है।

 

सिंह राशि
केतु के सिंह राशि में गोचर के कारण इस राशि के जातकों के लिए यह समय महत्वपूर्ण माना जा रहा है। करियर से जुड़ी पुरानी उलझनें कम होने और काम को लेकर नई दिशा मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से किसी फैसले को लेकर बनी असमंजस की स्थिति में स्पष्टता आ सकती है।

 

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए करियर और कारोबार में नए अवसर मिलने की संभावना बताई गई है। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने से आत्मविश्वास मजबूत हो सकता है। इस दौरान प्राथमिकताएं तय करके आगे बढ़ना बेहतर माना गया है।

 

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह अवधि कई मामलों में राहत देने वाली मानी जा रही है। लंबे समय से चले आ रहे विवाद या कानूनी मामले में आगे बढ़ने का रास्ता निकल सकता है। परिवार का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बढ़ने और काम से जुड़ी नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं।

 

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए काम और कारोबार में नए अवसर बनने की संभावना बताई गई है। नया प्रोजेक्ट, डील या साझेदारी का प्रस्ताव सामने आ सकता है। निजी जीवन में पुराने मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने का अवसर भी मिल सकता है।