11 अक्टूबर से शुरू होगी नवरात्रि
शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी। आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर की रात शुरू होकर 11 अक्टूबर की रात समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर 11 अक्टूबर को घटस्थापना की जाएगी।
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
11 अक्टूबर को घटस्थापना के लिए सुबह 06:19 बजे से 10:12 बजे तक का मुहूर्त बताया गया है। इसके अलावा अभिजित मुहूर्त सुबह 11:20 बजे से दोपहर 12:07 बजे तक रहेगा।







