DRDO में अप्रेंटिस भर्ती डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) के दिल्ली स्थित डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजिकल रिसर्च (DIPR) ने ITI पास उम्मीदवारों के लिए अप्रेंटिस भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को एक साल की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी और नियमों के अनुसार हर महीने स्टाइपेंड भी मिलेगा। भर्ती विशेष रूप से संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवारों के लिए है।
24 पदों पर वैकेंसी इस भर्ती में अलग-अलग ट्रेड के कुल 24 पद शामिल हैं। इनमें COPA ट्रेड के 14 पद हैं। इसके अलावा डेस्कटॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर, सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट इंग्लिश/हिंदी और इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटेनेंस ट्रेड में 2-2 पद हैं। स्टुवर्ड और फोटोग्राफर ट्रेड के लिए 1-1 पद निर्धारित हैं।
योग्यता और चयन प्रक्रिया आवेदन के लिए संबंधित ट्रेड में SCVT या NCVET/NCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान का ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और आवेदन से पहले केंद्र सरकार के अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन आवश्यक है। उम्मीदवारों का चयन ITI या संबंधित ट्रेड में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा और इसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। अंतिम मेरिट सूची कैटेगरी के अनुसार जारी की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग से जुड़ी जानकारी ईमेल के माध्यम से दी जाएगी और जॉइनिंग के समय पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट भी जमा करना होगा।
स्टाइपेंड और आवेदन प्रक्रिया स्टुवर्ड, डेस्कटॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर, सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, मल्टीमीडिया एवं वेब पेज डिजाइनर और COPA ट्रेड के चयनित उम्मीदवारों को 9,600 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। फोटोग्राफर और इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटेनेंस ट्रेड के लिए स्टाइपेंड 10,560 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को apprenticeshipindia.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और E08260700022 कोड का उपयोग कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद निर्धारित आवेदन पत्र और जरूरी दस्तावेज स्कैन करके आधिकारिक ईमेल आईडी admindipr.dipr@gov.in पर भेजने होंगे। आवेदन की अंतिम तारीख और अन्य विस्तृत शर्तों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना जरूरी है।







