Home मीठी मिर्ची Viral Women Protest: ‘एक कचौड़ी दो समोसा’ नारे से वायरल हुआ महिलाओं...

Viral Women Protest: ‘एक कचौड़ी दो समोसा’ नारे से वायरल हुआ महिलाओं का प्रोटेस्ट

महिलाओं के अनोखे नारे वायरल
दिल्ली और देश के दूसरे हिस्सों में महिला सुरक्षा और अधिकारों को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान लगाए गए कुछ अनोखे नारे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बार प्रदर्शन में गंभीर नारों के साथ मीम कल्चर, तुकबंदी और मजेदार स्लोगन्स का भी इस्तेमाल देखने को मिला।

 

‘एक कचौड़ी दो समोसा’ हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर ‘एक कचौड़ी दो समोसा, इन मर्दों का क्या भरोसा’, ‘एक सुट्टा दो चाय, मर्द जात हाय-हाय’, ‘नहीं किसी के बाप की, नारी अपने आप की’ और ‘क्यूटी नहीं, क्रांति हूं’ जैसे नारे चर्चा में हैं। इन स्लोगन्स के वीडियो और पोस्ट यूजर्स के बीच तेजी से शेयर किए जा रहे हैं।

 

सोशल मीडिया पर शुरू हुई स्लोगन बैटल
वायरल वीडियो के बाद कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स ने तुकबंदी वाले नए स्लोगन लिखने शुरू कर दिए। ‘एक जीरा, दो अजवाइन, मर्द जात तो रिजाइन’ और ‘गरम-गरम वड़ा पाव, मर्द जात सुधर जाओ’ जैसी पंक्तियां भी सोशल मीडिया पर चर्चा का हिस्सा बनीं।

 

लड़कों ने भी दिए जवाब
इस मजेदार स्लोगन बैटल में कई पुरुष यूजर्स ने भी जवाबी अंदाज में कमेंट किए। ‘एक इडली, दो डोसा, हर मर्द नहीं एक जैसा’ और ‘मक्के की रोटी, सरसों का साग, नारी शक्ति जिंदाबाद’ जैसे जवाब सामने आए।

 

गंभीर मुद्दों को क्रिएटिव अंदाज
इन वायरल नारों के जरिए महिला सुरक्षा और अधिकारों जैसे गंभीर मुद्दों को युवा सोशल मीडिया की भाषा और हास्य के साथ सामने रखते दिखाई दे रहे हैं। प्रदर्शन के नारों से जुड़े वीडियो इंटरनेट पर चर्चा और मनोरंजन दोनों का विषय बने हुए हैं।