बेंगलुरु में ट्रांसफॉर्मर बॉक्स में धमाका
बेंगलुरु के बागलूर मेन रोड पर अमेजन कार्यालय के बाहर फुटपाथ पर लगे एक ट्रांसफॉर्मर बॉक्स में अचानक धमाका हो गया। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद सड़क किनारे और पैदल चलने वाले रास्तों पर लगाए गए बिजली उपकरणों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
दो लोग घायल, एक का हाथ झुलसा
धमाके की चपेट में आने से दो लोग घायल हुए। इनमें से एक व्यक्ति का हाथ बुरी तरह झुलस गया, जबकि दूसरे को मामूली चोटें आईं। हादसे के समय एक छात्रा भी वहां से गुजर रही थी, लेकिन वह बाल-बाल बच गई और उसे कोई चोट नहीं लगी।
कैमरे में कैद हुआ पूरा हादसा
ट्रांसफॉर्मर बॉक्स में हुए धमाके की घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बताया गया कि एक अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए उसी रास्ते से गुजर रहे थे, तभी अचानक धमाका हुआ। घटना के बाद फुटपाथ पर लगे बिजली के उपकरणों और उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है।
2022 में भी हुआ था ऐसा हादसा
बेंगलुरु में वर्ष 2022 में ट्रांसफॉर्मर में हुए इसी तरह के एक हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई थी। उस मामले की जांच में सामने आया था कि घटना से पहले BESCOM को ट्रांसफॉर्मर को लेकर शिकायत मिली थी। इसके बाद अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप भी लगे थे। मौजूदा घटना







