Home सामाजिक Society & Lifestyle: बिना ओवन बनाएं चीजी पिज्जा बॉम्ब

Society & Lifestyle: बिना ओवन बनाएं चीजी पिज्जा बॉम्ब

सॉफ्ट डो तैयार करना सबसे पहले एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा लें। इसमें आधा छोटा चम्मच नमक, एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर और दही डालें। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट और चिकना आटा गूंध लें। आटे को ढककर करीब 10 मिनट के लिए रख दें।

 

चीज़ी स्टफिंग बनाना एक मिक्सिंग बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर, मोज़ेरेला चीज, बारीक कटा प्याज और शिमला मिर्च डालें। इसमें स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, कुटी काली मिर्च और बारीक कटा हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।

 

लोई में स्टफिंग भरना तैयार आटे से मध्यम आकार की लोइयां बनाएं। एक लोई को बेलन से थोड़ा मोटा और गोल बेल लें। इसके बीच में 2-3 चम्मच पनीर-चीज की स्टफिंग रखें। किनारों को एक साथ लाकर अच्छी तरह बंद करें और हाथ से हल्का दबाकर गोल आकार दें।

 

तवे पर चिपकाना तवे को गैस पर रखकर तेज गर्म करें। तैयार पिज्जा बॉम्ब के निचले हिस्से पर थोड़ा पानी लगाएं और पानी लगे हिस्से की तरफ से इन्हें गर्म तवे पर रखें। पानी की वजह से बॉम्ब्स तवे पर अच्छी तरह चिपक जाते हैं।