Home अपराध की दुनिया चलती स्लीपर बस में नाबालिग से गैंगरेप

चलती स्लीपर बस में नाबालिग से गैंगरेप

2

दिल्ली-एनसीआर से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 4 अगस्त की रात ग्रेटर नोएडा के परी चौक से दिल्ली के कश्मीरी गेट तक करीब 47 किलोमीटर के सफर के दौरान 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मामले में बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया है।

 

भारी बारिश में मदद मांग रही थी छात्रा
पुलिस के अनुसार, घटना वाली रात भारी बारिश और अंधेरे के बीच छात्रा परी चौक पर अकेली थी। इसी दौरान एक खाली स्लीपर बस वहां से गुजरी। छात्रा ने बस को रुकने का इशारा किया। आरोप है कि ड्राइवर और कंडक्टर ने उसे नोएडा सेक्टर-63 तक छोड़ने का भरोसा देकर बस में बैठा लिया।

 

चलती बस में अपराध का आरोप
पुलिस की जांच के मुताबिक, बस आगे बढ़ने के कुछ समय बाद कंडक्टर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत शुरू की। आरोप है कि इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने चलती बस में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

 

कश्मीरी गेट के पास छात्रा को उतारा
आरोप है कि करीब 47 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद दोनों आरोपियों ने छात्रा को कश्मीरी गेट बस टर्मिनल के पास रिंग रोड पर उतार दिया और वहां से फरार हो गए। इसके बाद छात्रा ने पुलिस से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी।