Home सदैव विशेष Mohibullah Gets US Honour: प्री-बोर्ड में फेल हुए मोहिबुल्लाह को अमेरिका में...

Mohibullah Gets US Honour: प्री-बोर्ड में फेल हुए मोहिबुल्लाह को अमेरिका में सम्मान

अमेरिका में मिलेगा सम्मान
बिहार कैडर के 2021 बैच के IPS अधिकारी मोहिबुल्लाह अंसारी को 13 दिसंबर 2026 को अमेरिका के फ्लोरिडा में आयोजित सातवें वर्ल्ड फेयर एंड फेस्टिवल के दौरान एशियन हीरो अवार्ड 2026 से सम्मानित किए जाने की जानकारी सामने आई है। वह वर्तमान में मुजफ्फरपुर में सिटी एसपी के पद पर कार्यरत हैं।

 

 

प्री-बोर्ड में मिली असफलता
मोहिबुल्लाह अंसारी के शुरुआती शैक्षणिक दौर में 10वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड में खराब प्रदर्शन हुआ था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पिता की बातों ने उन्हें पढ़ाई में अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और इसके बाद उन्होंने अपनी तैयारी पर विशेष ध्यान दिया।