ईरान-अमेरिका तनाव जारी
पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच तेहरान ने समझौते की शर्तों को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है। ईरानी संसद के स्पीकर और प्रमुख वार्ताकार मोहम्मद बागेर गालीबफ ने कहा है कि अमेरिका की ओर से पहले तय प्रतिबद्धताओं को पूरा करना जरूरी है।
अंतिम बातचीत पर शर्त
गालीबफ के अनुसार ईरान अंतिम समझौते पर बातचीत तब तक आगे नहीं बढ़ाएगा, जब तक अमेरिका समझौते में निर्धारित अपनी प्रतिबद्धताओं को लागू नहीं करता। जून 2026 में दोनों देशों के बीच 14 बिंदुओं वाला एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग सामने आया था, जिसमें अंतिम समझौते की दिशा में आगे बढ़ने के लिए शुरुआती प्रावधानों के क्रियान्वयन की व्यवस्था शामिल थी।
14 पॉइंट MoU का मुद्दा
14 बिंदुओं वाले MoU में सैन्य गतिविधियों को समाप्त करने, संप्रभुता का सम्मान करने, नौसैनिक नाकाबंदी हटाने, तेल निर्यात और ईरान की प्रतिबंधित संपत्तियों से जुड़े प्रावधान शामिल किए गए थे। दस्तावेज में कहा गया था कि इन शुरुआती कदमों के लागू होने के बाद शेष प्रावधानों पर अंतिम समझौते के लिए बातचीत शुरू होगी।







