Home वैश्विक हलचल Disease outbreak suspected in Nigeria: नाइजीरिया के नाइजर स्टेट में हिरासत में...

Disease outbreak suspected in Nigeria: नाइजीरिया के नाइजर स्टेट में हिरासत में रखे 33 लोगों की मौत की खबर

नाइजीरिया के नाइजर स्टेट में अवैध खनन के संदेह में हिरासत में लिए गए कम से कम 33 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। ये लोग नाइजीरिया सिक्योरिटी एंड सिविल डिफेंस कॉर्प्स यानी NSCDC की हिरासत में थे। अधिकारियों के मुताबिक मौतों का पता 17 सितंबर की सुबह चला। मृतकों के शवों को मिनना जनरल हॉस्पिटल भेजकर मेडिकल जांच कराई जा रही है।

बीमारी फैलने की आशंका
NSCDC के स्थानीय अधिकारियों ने मौतों के पीछे संदिग्ध बीमारी फैलने की आशंका जताई है। हालांकि, NSCDC के राष्ट्रीय मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि किसी विशेष बीमारी को मौतों का कारण बताना अभी जल्दबाजी होगी। मेडिकल और लैब जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा। इसलिए फिलहाल बीमारी को संभावित कारण के रूप में ही देखा जा रहा है।

अवैध खनन के आरोप में गिरफ्तारी
मृतक उन लोगों में शामिल थे जिन्हें 15 और 16 सितंबर को नाइजर स्टेट के M.I. Wushishi और Lukoto इलाके में कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया था। NSCDC ने बताया कि अभियान का उद्देश्य इलाके में अवैध खनन गतिविधियों पर कार्रवाई करना था। गिरफ्तारी के बाद सभी संदिग्धों को हिरासत में रखा गया था।