Home सदैव विशेष US Visa Wait Rises: अमेरिका वीजा के लिए लंबा इंतजार

US Visa Wait Rises: अमेरिका वीजा के लिए लंबा इंतजार

अमेरिका वीजा के लिए लंबा इंतजार
अमेरिका घूमने या बिजनेस के लिए जाने वाले भारतीयों को बी-1/बी-2 वीजा इंटरव्यू के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग के 17 सितंबर 2026 को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, हैदराबाद में अगली उपलब्ध अपॉइंटमेंट करीब 12 महीने बाद की है, जबकि औसत प्रतीक्षा समय 11.5 महीने है।

 

मुंबई और दिल्ली में भी वेटिंग
मुंबई में बी-1/बी-2 वीजा के लिए औसत वेटिंग टाइम 11 महीने और अगली उपलब्ध अपॉइंटमेंट करीब 11.5 महीने बाद है। नई दिल्ली में औसत प्रतीक्षा समय 7.5 महीने है, जबकि अगला उपलब्ध स्लॉट करीब 10 महीने बाद बताया गया है। चेन्नई में औसत वेटिंग 7 महीने और अगली उपलब्ध अपॉइंटमेंट करीब 7.5 महीने बाद है।

 

अगस्त की तुलना में बदलाव
सितंबर के आंकड़ों में मुंबई की औसत वेटिंग अगस्त के 14 महीने से घटकर 11 महीने हुई है। वहीं हैदराबाद में यह 9.5 महीने से बढ़कर 11.5 महीने हो गई। नई दिल्ली में औसत वेटिंग 7.5 महीने पर बनी हुई है।

 

स्टूडेंट वीजा में बेहतर उपलब्धता
बी-1/बी-2 की तुलना में एफ, एम और जे कैटेगरी के वीजा के लिए अगली अपॉइंटमेंट अपेक्षाकृत जल्दी उपलब्ध है। 17 सितंबर के आंकड़ों में चेन्नई में इन कैटेगरी के लिए समय आधे महीने से कम, नई दिल्ली में करीब 2 महीने, हैदराबाद में 1.5 महीने और मुंबई में 2.5 महीने बताया गया है।