Home रंगीन पर्दा Yami Gautam New Movie: यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का टीज़र अब...

Yami Gautam New Movie: यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का टीज़र अब ऑनलाइन

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम की आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ का बहुप्रतीक्षित टीजर जारी कर दिया गया है। फिल्म के टीजर में यामी गौतम एक नई-नवेली दुल्हन मोहिनी के किरदार में नजर आ रही हैं। हालांकि, यह दुल्हन आम नहीं बल्कि एक ऐसी डायन है, जिसके अंदाज में डर के साथ-साथ जबरदस्त कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिलता है।

 

संयुक्त परिवार में होती है नई बहू की एंट्री
टीजर की शुरुआत एक मध्यमवर्गीय संयुक्त परिवार से होती है, जहां परिवार के सभी सदस्य साथ बैठे नजर आते हैं। इसी दौरान घर का छोटा सदस्य बंटू सभी से जूते-चप्पल और नुकीली चीजें उतारकर अलग रखने के लिए कहता है। परिवार के लोग हैरान होकर इसकी वजह पूछते हैं तो बंटू अपनी भाभी मोहिनी को लेकर एक बड़ा दावा करता है।

 

देवर ने कहा- ‘भाभी डायन है’
बंटू परिवार के सामने मोहिनी का राज खोलते हुए कहता है कि उसकी भाभी डायन है। यह सुनकर परिवार के सदस्य उसे डांटते हैं और उसकी बात पर यकीन नहीं करते। इसी बीच यामी गौतम की धमाकेदार एंट्री होती है, जो लाल साड़ी में नई-नवेली दुल्हन के रूप में दिखाई देती हैं।