Home वैश्विक हलचल Indonesia Ship Missing In Java Sea: जावा सागर में 243 सवारों वाला...

Indonesia Ship Missing In Java Sea: जावा सागर में 243 सवारों वाला जहाज़ गायब, बचाव में 103 बचाए

इंडोनेशिया के जावा सागर में Virgo Transport 8 नाम के यात्री और मालवाहक जहाज से संपर्क टूटने के बाद बड़ा सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जहाज शनिवार को पूर्वी जावा के सुरबाया से दक्षिण कालीमंतन के बंजारमासिन के लिए रवाना हुआ था। रविवार तड़के खराब मौसम के बीच जहाज से संपर्क टूट गया। इंडोनेशियाई SAR अधिकारियों के मुताबिक जहाज पर कुल 243 लोग सवार थे।

103 लोगों को समुद्र से सुरक्षित निकाला गया
ताजा जानकारी के अनुसार राहत और बचाव अभियान में 103 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बचाव अभियान में कई जहाजों के साथ हेलीकॉप्टर को भी लगाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक रेस्क्यू किए गए लोगों को आसपास मौजूद जहाजों के जरिए सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है और चिकित्सा सहायता की व्यवस्था भी की गई है।

एक व्यक्ति की मौत, करीब 140 अभी लापता
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक एक व्यक्ति की मौत की भी जानकारी सामने आई है। 103 लोगों को निकालने के बाद करीब 140 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। समुद्र में मौसम और ऊंची लहरों के बीच बचाव दल लगातार संभावित इलाकों में तलाश कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि अभियान को उपलब्ध संसाधनों के साथ जारी रखा गया है।