पन्ना में बारिश के बाद हीरे की तलाश
Diamonds Search In Panna: पन्ना में बारिश के बाद नदियों से निकलने वाली चाल में लोग हीरे की तलाश करते हैं। हीरे की खोज में बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे। इसके बाद वन विभाग की टीम ने सभी को वहां से खदेड़ दिया है। साथ ही पहरा लगा दिया है।
पन्ना की नदी में हीरा खोजने पहुंचे लोग
आसपास के जिलों से चार-पांच हजार लोग पहुंच गए।
वन विभाग की टीम ने सभी को वहां से खदेड़ दिया।
इसके बाद वन विभाग ने मौके पर लगाया पहारा।
पन्ना की धरती उगलती है हीरे
पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना की धरती हीरा उगलती है। वहीं, बारिश के दिनों में नदियों से निकलने वाली चाल में भी उस क्षेत्र के लोग हीरे की तलाश करते हैं। लोग मानते हैं कि इससे भी हीरा निकलता है। हीरे की तलाश में बड़ी संख्या में लोग विश्रामगंज रेंज के रुंझ डैम डूब क्षेत्र में पहुंच गए।
हीरे की तलाश में आ गए 4-5 हजार लोग
वहीं, रुंझ डैम डूब क्षेत्र में हर साल लोगहीरे की तलाश में आते हैं। इस बार बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। कई लोगों ने तो मौके पर टेंट डालकर हीरे की तलाश शुरू कर दी है। ये लोग बुंदेलखंड के अलग-अलग जिलों से आए थे। इनकी संख्या 4-5 हजार थी। इनमें टीकमगढ़, बांदा, छतरपुर, पन्ना और टीकमगढ़ समेत अन्य जिलों के लोग थे।







