नरेंद्र मेहता ने निर्माण अनुमति लौटाने और शिकायत वापस लेने की बात कही
रिपोर्टों के अनुसार, 81 वर्षीय असगर अली वोरा ने 8 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर भायंदर की जमीन से जुड़े पुराने विवाद की शिकायत की थी। इसके बाद नरेंद्र मेहता ने विवादित जमीन का कब्जा छोड़ने, निर्माण अनुमति सरेंडर करने और वोरा के खिलाफ पहले की शिकायत वापस लेने की बात कही।
1989 में खरीदी थी जमीन
असगर अली वोरा के मुताबिक, उन्होंने 1989 में भायंदर ईस्ट के नवघर इलाके में करीब 2,810 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। उनका आरोप था कि 2011 में जमीन पर कब्जा किया गया और वह करीब 15 वर्षों से मामले को लेकर विभिन्न सरकारी विभागों के चक्कर लगा रहे थे।
प्रधानमंत्री से की थी शिकायत
वोरा ने 8 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी। इसके बाद महाराष्ट्र मंत्रालय में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीकर परदेशी की अध्यक्षता में संबंधित पक्षों और अधिकारियों की बैठक हुई।







