Home भारत Search operation continues: उधमपुर में आतंकियों के खिलाफ तेज़ी से चलाए गए...

Search operation continues: उधमपुर में आतंकियों के खिलाफ तेज़ी से चलाए गए ऑपरेशन में दो मारे गए

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मजलता इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। यह कार्रवाई 16 और 17 सितंबर की दरमियानी रात शुरू हुए संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान हुई। सेना की वाइट नाइट कोर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया। सुरक्षाबलों के अनुसार ऑपरेशन के दौरान कठिन मौसम और दुर्गम पहाड़ी इलाके की चुनौती के बावजूद दोनों आतंकियों को निष्प्रभावी किया गया।

खुफिया इनपुट के बाद शुरू हुआ ऑपरेशन
वाइट नाइट कोर के अनुसार, उधमपुर के ब्राट्टल क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी को लेकर पुख्ता खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने ब्राट्टल सोहन और खुब्बन के जंगलों में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। करीब रात 9 बजे के आसपास शुरू हुई कार्रवाई के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों का आतंकियों से संपर्क हुआ और इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

खराब मौसम और दुर्गम इलाके में कार्रवाई
यह अभियान उधमपुर के ऊंचाई वाले और घने वन क्षेत्र में चलाया गया। इलाके में खराब मौसम, कठिन भूभाग और कम दृश्यता ने सुरक्षाबलों के लिए चुनौती बढ़ा दी। इसके बावजूद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीमों ने अभियान जारी रखा। रातभर चली कार्रवाई के बाद दो आतंकियों को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इलाके में अपनी तैनाती बनाए रखी है ताकि किसी भी संभावित खतरे को तलाशा जा सके।