Home मीठी मिर्ची Virat’s Chhole Bhature: अनुष्का के ऑर्डर ने बदली रेस्टोरेंट की किस्मत

Virat’s Chhole Bhature: अनुष्का के ऑर्डर ने बदली रेस्टोरेंट की किस्मत

बंद होने की कगार पर था रेस्टोरेंट
मुंबई के चेंबूर में ‘दिल्ली से’ नाम का एक छोटा रेस्टोरेंट कभी बंद होने की कगार पर पहुंच गया था। मालिक जसपाल सिंह खालसा और महिंदर सिंह खालसा के मुताबिक, सितंबर 2022 तक कारोबार पर करीब 18 लाख रुपये का कर्ज हो गया था और दोनों भाई रेस्टोरेंट बंद करने की तैयारी कर रहे थे।

 

अभिषेक उपमन्यु की पोस्ट से बढ़े ग्राहक
सितंबर 2022 में स्टैंड-अप कॉमेडियन अभिषेक उपमन्यु ने रेस्टोरेंट के छोले-भटूरे खाए और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ की। इसके बाद रेस्टोरेंट में ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी। बाद में उनकी पोस्ट अनुष्का शर्मा तक पहुंची।

 

अनुष्का ने विराट के लिए मंगाए छोले-भटूरे
अनुष्का शर्मा ने मुंबई में दिल्ली जैसे छोले-भटूरे मिलने की बात सोशल मीडिया पर साझा की। इसके बाद उनके घर से चेंबूर स्थित रेस्टोरेंट में दो प्लेट छोले-भटूरे भेजने का ऑर्डर दिया गया, जिसे रेस्टोरेंट मालिकों ने पहले मजाक समझ लिया था।

 

सोशल मीडिया पोस्ट बनी गेम चेंजर
अनुष्का की पोस्ट के बाद रेस्टोरेंट के बाहर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी। मालिकों के अनुसार, जहां पहले रोजाना कम मात्रा में छोले तैयार होते थे, वहीं कुछ ही समय में इसकी मांग कई गुना बढ़ गई।