Home खेल समाचार Virat Breaks Azharuddin Record: विराट कोहली ने तोड़ा अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड

Virat Breaks Azharuddin Record: विराट कोहली ने तोड़ा अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने रचा इतिहास
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में मैदान पर उतरते ही विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए।

 

अजहरुद्दीन का 28 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
विराट कोहली का वेस्टइंडीज के खिलाफ यह 44वां वनडे है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम था, जिन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 43 वनडे मैच खेले थे। कोहली की 44वीं उपस्थिति के साथ अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड पीछे छूट गया।

 

कोहली और अजहरुद्दीन के बाद ये खिलाड़ी
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की ओर से सबसे ज्यादा वनडे खेलने वालों में विराट कोहली के बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन 43 मैचों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। कपिल देव ने 42, राहुल द्रविड़ ने 40 और महेंद्र सिंह धोनी ने 39 वनडे खेले हैं।