Home टेक्नोलॉजी Apple Event 2026 : Apple का बड़ा धमाका: iPhone 18 Pro श्रृंखला...

Apple Event 2026 : Apple का बड़ा धमाका: iPhone 18 Pro श्रृंखला में पहला फोल्डेबल iPhone Duo आया

Apple का Surprise and Shine Event इस बार सिर्फ नए iPhone मॉडल की लॉन्चिंग तक सीमित नहीं रहा। 9 सितंबर को आयोजित इवेंट में कंपनी ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ कई बड़े प्रोडक्ट्स पेश किए। सबसे ज्यादा चर्चा Apple के पहले फोल्डेबल iPhone Duo की रही, जिसे कंपनी की iPhone लाइनअप में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

 

iPhone 18 Pro और 18 Pro Max की एंट्री
इवेंट की प्रमुख लॉन्चिंग iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max रही। दोनों स्मार्टफोन में नई A20 Pro चिप दी गई है। Apple के मुताबिक यह iPhone में इस्तेमाल की गई अब तक की सबसे तेज चिप है। कंपनी ने नए मॉडल्स में परफॉर्मेंस, बैटरी, कैमरा और इंटेलिजेंस से जुड़े कई अपग्रेड किए हैं। iPhone 18 Pro को Deep Black, Silver, Glacier और Burgundy जैसे चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

 

A20 Pro चिप में 2nm Architecture
iPhone 18 Pro सीरीज की सबसे बड़ी खासियत नई A20 Pro चिप बताई गई है। यह 2nm Architecture पर आधारित है और इसमें 6-Core CPU, 7-Core GPU और 32-Core Neural Engine दिया गया है। कंपनी के अनुसार नए Super Cores 20 प्रतिशत तक तेज हैं, जबकि GPU Performance में 40 प्रतिशत तक सुधार किया गया है। वहीं Neural Engine की Compute Power को भी दोगुना किए जाने का दावा किया गया है।