देव आनंद की जबरदस्त दीवानगी
देव आनंद हिंदी सिनेमा के उन सितारों में शामिल रहे, जिनकी लोकप्रियता का असर उनकी फिल्मों से बाहर भी दिखाई देता था। उनकी मुस्कान, हेयरस्टाइल, बोलने का अंदाज और काला कोट पहनने का स्टाइल फैन्स के बीच काफी लोकप्रिय था।
दांतों के गैप को भी बनाया स्टाइल
नेपाल में देव आनंद की लोकप्रियता का एक दिलचस्प किस्सा सामने आता है। वरिष्ठ पत्रकार बसंत थापा के मुताबिक, उस दौर में कई युवा देव आनंद के लुक को कॉपी करने की कोशिश करते थे। उनके दांतों के बीच मौजूद गैप भी फैन्स के लिए स्टाइल बन गया था।
देव आनंद जैसा दिखने के लिए दांत बदलवाए
बताया जाता है कि नेपाल में कुछ युवाओं ने देव आनंद जैसा दिखने के लिए अपने दांतों की शेप बदलवाने की कोशिश की। यहां तक कि कुछ फैन्स ने उनके जैसी शक्ल पाने के लिए अपने दांत तक तुड़वाए थे।
नेपाल में शूटिंग देखने उमड़ी भीड़
देव आनंद ने नेपाल में ‘हरे रामा हरे कृष्णा’, ‘जॉनी मेरा नाम’ और ‘इश्क इश्क इश्क’ जैसी फिल्मों की शूटिंग की थी। ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ की शूटिंग के दौरान उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर जमा हो गए थे।







