पहले दिन 8 करोड़ की कमाई
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘द वन’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 8 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन
रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन करीब 9.60 करोड़ रुपये रहा। पहले दिन फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी लगभग 28.5 प्रतिशत दर्ज की गई।
नाइट शोज में सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी
फिल्म के मॉर्निंग शोज की ऑक्यूपेंसी 12.23 प्रतिशत रही, जबकि नाइट शोज में यह बढ़कर करीब 41 प्रतिशत पहुंच गई। फिल्म के कुल शोज की संख्या 6746 बताई गई है।
तमन्ना के अभिनय की तारीफ
‘द वन’ लोककथा, वन देवी और छठ पूजा से जुड़े रहस्यमयी घटनाक्रम पर आधारित है। फिल्म में तमन्ना भाटिया के अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की जा रही है। हालांकि कहानी के दूसरे हिस्से और कुछ गानों को लेकर आलोचनात्मक प्रतिक्रिया भी सामने आई है।







