EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा बढ़ी
केंद्रीय कैबिनेट ने प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए EPF और Employee Pension Scheme (EPS) से जुड़े अहम बदलाव को मंजूरी दी है। अनिवार्य EPFO कवरेज के लिए मासिक वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 कर दी गई है। यह बदलाव 17 सितंबर 2026 से प्रभावी होगा।
₹25,000 तक वेतन वालों को मिलेगा दायरे में आने का मौका
नई व्यवस्था के तहत जिन कर्मचारियों की संबंधित वेतन सीमा ₹25,000 प्रति माह तक है, वे अनिवार्य EPFO कवरेज के दायरे में आएंगे। इससे पहले यह सीमा ₹15,000 प्रति माह थी। सरकार के अनुसार, इस बदलाव से 51 लाख से अधिक अतिरिक्त कर्मचारी अनिवार्य EPFO कवरेज के दायरे में आने की उम्मीद है।
12 साल बाद बदली गई वेतन सीमा
सरकार के मुताबिक EPFO की अनिवार्य कवरेज के लिए वेतन सीमा सितंबर 2014 में ₹6,500 से बढ़ाकर ₹15,000 की गई थी। इसके बाद करीब 12 साल तक इसमें बदलाव नहीं हुआ। अब इसे बढ़ाकर ₹25,000 किया गया है।
51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा
सरकार के अनुमान के मुताबिक नई व्यवस्था से 51 लाख से अधिक अतिरिक्त कर्मचारियों को EPFO की अनिवार्य सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था में शामिल होने का लाभ मिलेगा। सरकार ने इसे सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाने वाला कदम बताया है।







