समयसीमा से पहले पूरा हुआ जनगणना का पहला चरण
पश्चिम बंगाल ने जनगणना के पहले चरण का 100 प्रतिशत क्षेत्रीय कार्य निर्धारित समयसीमा से पहले पूरा कर लिया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने इसे राज्य के लिए गौरवपूर्ण और महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
प्रशासनिक प्रयासों की सराहना
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य के प्रशासनिक तंत्र की लगन, बेहतर योजना और लगातार प्रयासों की बदौलत यह कार्य समय से पहले पूरा किया गया है। उनके अनुसार, राज्य के सभी जिलों, अनुमंडलों, प्रखंडों, नगर निगमों और नगरपालिकाओं में मकानों की गिनती का क्षेत्रीय कार्य 100 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
3.68 करोड़ से अधिक मकानों की गणना
मुख्यमंत्री के अनुसार, अनुमानित करीब 3.69 करोड़ मकानों के मुकाबले अब तक 3,68,30,150 मकानों की गणना की जा चुकी है। यह अनुमानित संख्या का करीब 99.7 प्र
तिशत है।







