Home रंगीन पर्दा Haiwaan Release Date: CBFC ने दी ‘हैवान’ को मंज़ूरी, U/A 16+ सर्टिफिकेट

Haiwaan Release Date: CBFC ने दी ‘हैवान’ को मंज़ूरी, U/A 16+ सर्टिफिकेट

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। निर्देशक प्रियदर्शन की इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज से पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से हरी झंडी मिल गई है। फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है, यानी 16 वर्ष और उससे अधिक उम्र के दर्शक इसे सिनेमाघरों में देख सकेंगे।

 

2 घंटे 44 मिनट से ज्यादा होगी फिल्म की लंबाई
सेंसर सर्टिफिकेट के साथ ‘हैवान’ की रन टाइम डिटेल भी सामने आ गई है। फिल्म की कुल लंबाई 164 मिनट 7 सेकेंड यानी करीब 2 घंटे 44 मिनट 7 सेकेंड बताई गई है। ऐसे में दर्शकों को बड़े पर्दे पर एक लंबा और सस्पेंस से भरपूर थ्रिलर अनुभव मिलने की उम्मीद है।

 

अक्षय कुमार और सैफ अली खान के किरदार होंगे बेहद अलग
‘हैवान’ में अक्षय कुमार और सैफ अली खान बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म में सैफ एक नेत्रहीन व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो एक खतरनाक साजिश में फंस जाता है। वहीं अक्षय कुमार फिल्म में एक खूंखार और क्रूर विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म को डार्क एक्शन-क्राइम थ्रिलर के तौर पर पेश किया जा रहा है।

 

नंदनी से जुड़ा रहस्य बढ़ाएगा कहानी का सस्पेंस
फिल्म की कहानी में श्याम अपनी जिंदगी और नंदनी को बचाने के लिए समय के खिलाफ जंग लड़ता दिखाई देगा। इसी दौरान उसे नंदनी से जुड़ा एक ऐसा चौंकाने वाला राज पता चलता है, जो पूरी साजिश को समझने का उसका नजरिया बदल देता है। यही रहस्य फिल्म के बड़े सस्पेंस का अहम हिस्सा माना जा रहा है।