अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत में लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई। 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 2,150 रुपये सस्ता होकर 1,58,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
सोने के भाव में 2,150 रुपये की गिरावट
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 1,60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम था। मंगलवार को इसमें 2,150 रुपये की गिरावट आई और कीमत 1,58,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इस तरह सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिली है।
चांदी ने पकड़ी तेजी की रफ्तार
सोने के विपरीत चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली। दो कारोबारी सत्र तक भाव स्थिर रहने के बाद मंगलवार को चांदी 600 रुपये महंगी हो गई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी की कीमत बढ़कर 2,41,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।






