Home राजनीति RICS Summit: BRICS शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम में कड़ी सुरक्षा

RICS Summit: BRICS शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम में कड़ी सुरक्षा

नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। 11 से 13 सितंबर के दौरान विदेशी नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों की आवाजाही को देखते हुए राजधानी के कई हिस्सों में विशेष सुरक्षा और ट्रैफिक इंतजाम लागू हैं। मुख्य शिखर बैठक 12 और 13 सितंबर को होनी है, जबकि 11 सितंबर से ही VVIP मूवमेंट और सुरक्षा प्रबंधों का असर दिखाई दे रहा है। भारत मंडपम के आसपास बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है।

15 हजार पुलिसकर्मी और 200 अर्धसैनिक कंपनियां तैनात
BRICS Summit की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के करीब 15 हजार जवानों के साथ अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियां तैनात की गई हैं। राजधानी में 500 से ज्यादा CCTV कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था में तकनीकी निगरानी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। VVIP काफिलों की आवाजाही के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर अस्थायी रोक या डायवर्जन किया जा सकता है। सुरक्षा एजेंसियां समिट स्थल और उससे जुड़े महत्वपूर्ण मार्गों पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

35 से ज्यादा सड़कें प्रभावित, 22 डायवर्जन पॉइंट
समिट के दौरान दिल्ली की 35 से ज्यादा प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक रेगुलेशन लागू रहेगा और 22 डायवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं। नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के अलावा एयरपोर्ट तथा प्रमुख रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाले मार्गों पर VVIP मूवमेंट का असर पड़ सकता है। नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट देखने की सलाह दी गई है। एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त समय लेकर निकलने और संभव हो तो मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।