Home राजनीति Chirag Paswan Youth Dialogue: चिराग पासवान ने युवाओं से किया संवाद

Chirag Paswan Youth Dialogue: चिराग पासवान ने युवाओं से किया संवाद

प्रयागराज में युवाओं से संवाद
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने 27 सितंबर को प्रयागराज के परेड ग्राउंड में आयोजित ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम में युवाओं से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

 

युवा आयोग बनाने की मांग
चिराग पासवान ने कहा कि देश में युवाओं की बड़ी आबादी है, लेकिन उनके मुद्दों के लिए समर्पित युवा आयोग की जरूरत है। उन्होंने बिहार में युवा आयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भी युवा आयोग बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय युवा आयोग गठित करने की मांग रखी।