Home Breaking News स्वाभिमानी किसान संघटना के नेता रविकांत तुपकर -और उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार की...

स्वाभिमानी किसान संघटना के नेता रविकांत तुपकर -और उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार की मुलाकात सफल…

0
835

 

 

अनिलसिंग चव्हाण( मुख्य संपादक)

सोयाबीन-कपास उत्पादकों के मामले में बड़ा फैसला..

स्वाभिमानी के नेता रविकांत तुपकर ने सोयाबीन और कपास उत्पादकों के लिए अन्न त्याग कर बड़ा आंदोलन शुरू किया था। तुपकर की तबीयत बिगड़ने से आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया। था उसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें आज चर्चा के लिए बुलाया था. उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की अध्यक्षता में आज सोयाबीन-कपास उत्पादकों के लिए एक जंबो बैठक हुई। इस बैठक में रविकांत तुपकर ने सोयाबीन और कपास उत्पादकों का जोरदार सर्मथन किया। ढाई घंटे तक चली बैठक में हर मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई…खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल, ऊर्जा मंत्री डॉ. नितिन राउत, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री डॉ. राजेंद्र शिंगणे, कृषि मंत्री दादा भूसे सहित कृषि, वित्त एवं योजना, सहकारी विपणन, ऊर्जा, राजस्व सहित विभिन्न विभागों के सचिव उपस्थित थे… उल्लेखनीय है कि स्वाभिमानी संघटना के अध्यक्ष राजू शेट्टी ने व्हि सी के माध्यम से इस बैठक में भाग लिया. था इस वक्त उन्होंने पिक विमा फसल के मुद्दे पर सरकार का ध्यान केंद्रित किया था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here