Home सामाजिक AI Retro Look: ’80s Vibes’ ट्रेंड ने छाया सोशल मीडिया, नेताओं ने...

AI Retro Look: ’80s Vibes’ ट्रेंड ने छाया सोशल मीडिया, नेताओं ने भी अपनाया रेट्रो लुक

सोशल मीडिया पर इन दिनों '80s Vibes' और '80s Nostalgia' ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। 80 के दशक के फैशन, हेयरस्टाइल, बड़े चश्मे, सूट-बूट और पुराने फिल्मी अंदाज वाली तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। खास बात यह है कि इस ट्रेंड में आम लोगों के साथ देश के कई बड़े नेता भी शामिल हो गए हैं।

 

AI की मदद से नेताओं का दिखा रेट्रो अवतार
इस ट्रेंड में कई नेताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अपनी तस्वीरों को 80 के दशक के अंदाज में बदलकर सोशल मीडिया पर साझा किया। तस्वीरों में नेता पुराने दौर के सूट, सनग्लासेज, हेयरस्टाइल और फिल्मी अंदाज में दिखाई दिए। इन पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स की ओर से भी खूब प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

 

पीयूष गोयल से किरेन रिजिजू तक दिखा 80s अंदाज
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ग्रे सूट, सफेद शर्ट और एविएटर चश्मे वाले रेट्रो लुक में अपनी AI तस्वीर शेयर की और लिखा, “Vibing to the 80s trend.” वहीं किरेन रिजिजू कार के पास ब्लेजर, खुली शर्ट और सनग्लासेज वाले अंदाज में नजर आए। उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा कि जब हर कोई 80s vibes की ओर जा रहा है तो वह भी इस नॉस्टैल्जिया में शामिल हो गए।